Dhurwa Dam : रांची के नगरी थाना क्षेत्र स्थित ध्रुवा डैम में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। डैम में शव को तैरता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के साथ ही मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है।


