रांची पुलिस ने अफीम की खेती को किया नष्ट

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र के कतरिया बेड़ा में पुलिस ने अवैध रूप से एक एकड़ में की जा रही अफीम की खेती को नष्ट कर दिया है।

पिठोरिया थाना प्रभारी मिसिल सोरेन ने शनिवार को बताया कि अफीम की खेती में जो लोग भी शामिल है, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

अब तक कोई भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है लेकिन यह कार्रवाई लगातार चलेगी।

सब इंस्पेक्टर विनय कुमार यादव के नेतृत्व में यह छापेमारी अभियान चलाया गया।

गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी। इस तरह की खेती अफीम तस्करों की ओर से ग्रामीणों से कराया जाता है और जब यह फसल तैयार हो जाता है तो ग्रामीणों के पैसे देकर नशे के कारोबारी खरीद कर ले जाते हैं।

अभियान में पिठोरिया थाना प्रभारी मिसिल सोरेन, सब इंस्पेक्टर विनय कुमार यादव, सब इंस्पेक्टर अखिलेश ठाकुर, सब इंस्पेक्टर दुर्गेश यादव, एएसआई संतोष महतो, महिला आरक्षी सुशीला मुर्मू सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

Share This Article