
भुवनेश्वर/ब्रह्मपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने ओडिशा दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को भुवनेश्वर से गंजाम जिले के ब्रह्मपुर तक ट्रेन से 170 किलोमीटर यात्रा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुर्मू ने ‘राष्ट्रपति विशेष’ ट्रेन में सफर किया और इस दौरान उनके साथ राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति तथा मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी थे। ‘राष्ट्रपति विशेष’ ट्रेन एक बेहद शानदार रेल कार है, जिसमें वातानुकूलित शयनकक्ष, एक भोजन एवं बैठक कक्ष और एक रसोई की व्यवस्था है।

