बस टर्मिनल परिसर से 12 अवैध कब्जे और अनधिकृत संरचनाओं को टीम ने हटाया, अब बनेगा एमआरएफ

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची नगर निगम ने भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल स्थित निगम की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए वहां एमआरएफ केंद्र निर्माण का रास्ता साफ कर दिया है। 4 अगस्त को निगम की इन्फोर्समेंट टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस टर्मिनल परिसर में मौजूद 12 अवैध कब्जों और अनधिकृत संरचनाओं को ध्वस्त कर जमीन को पूरी तरह खाली कराया। खाली कराई गई जमीन का इस्तेमाल शहर के कचरा प्रबंधन को दुरुस्त करने के लिए किया जाएगा।

नगर निगम द्वारा यहां एक आधुनिक ‘मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी’ (MRF) केंद्र का निर्माण प्रस्तावित है, जिसके माध्यम से शहर के ठोस अपशिष्ट (Solid Waste) का वैज्ञानिक तरीके से छंटाई, प्रसंस्करण और निष्पादन किया जा सकेगा। इससे रांची शहर की सफाई व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सरकारी या निगम की भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा या अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनहित और सार्वजनिक परिसंपत्तियों की सुरक्षा के उद्देश्य से अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।