
पटना : राज्यपाल-सह-कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने बिहार लोक भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बुधवार को बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘एग्री ग्रंथ’ (एआई आधारित आरएजी चैटबोट), इंस्टेंट लो-कॉस्ट ब्लू टी, रॉ जैकफ्रूट फ्लोर, हनी स्पून तथा विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर आधारित वृत्तचित्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा का आधार है। साथ ही, उन्होंने कृषि में तकनीक आधारित बदलाव, शोध को किसानों के खेतों तक पहुंचाने तथा युवाओं को नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से विकसित बिहार एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

