UP Anganwadi Recruitment 2026: 5500 से अधिक पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाओं के लिए सुनहरा मौका

Manu Shrivastava
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आंगनवाड़ी वर्कर और आंगनवाड़ी सहायिका के हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। प्रदेश के कई जिलों में अभी भी 5500 से अधिक रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक महिला उम्मीदवार अपने जिले के अनुसार निर्धारित अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठा सकती हैं।

12वीं पास महिलाओं को मिलेगा मौका

इस भर्ती में केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन करने की पात्र हैं। उम्मीदवार का उसी जिले का निवासी होना आवश्यक है, जहां से वह आवेदन कर रही है। शैक्षणिक योग्यता के रूप में मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं परास्नातक (पोस्ट ग्रेजुएशन) अधिकतम योग्यता निर्धारित की गई है। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग की महिलाओं को नियमानुसार छूट मिलेगी।

निशुल्क और आसान आवेदन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया की खास बात यह है कि महिला उम्मीदवार स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी सभी श्रेणी की अभ्यर्थियां पूरी तरह निशुल्क आवेदन कर सकती हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को भी समान अवसर मिलेगा।

बिना परीक्षा होगा चयन

आंगनवाड़ी वर्कर और सहायिका पदों पर भर्ती के लिए किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार मेरिट सूची के अनुसार किया जाएगा। मेरिट में स्थान पाने वाली महिलाओं को केवल दस्तावेज सत्यापन (डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन) के लिए बुलाया जाएगा। ऐसे में यह भर्ती कम समय में सरकारी सेवा से जुड़ने का शानदार अवसर मानी जा रही है।

Share This Article