284 करोड़ की लागत से झारखंड में होगी मेडिको सिटी की स्थापना, जानें और क्या कहा स्वास्थ्य मंत्री ने

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची में 284 करोड़ से अधिक की लागत से झारखंड मेडिको सिटी की स्थापना की जाएगी, जिससे राज्य देश के प्रमुख मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में उभरेगा। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने इस परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति के लिए मंत्रिपरिषद को प्रस्ताव भेजा है। कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि राज्य के मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई या बेंगलुरु न जाना पड़े इसी उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अपोलो, फोर्टिस, मैक्स, मेदांता, नारायणा हेल्थ और मणिपाल जैसे देश के प्रतिष्ठित अस्पतालों को झारखंड में सुपर स्पेशियलिटी सेंटर स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया गया है, जिनके साथ जल्द ही एमओयू साइन किए जाएंगे। मेडिको सिटी में कैंसर, हृदय रोग, न्यूरोसाइंस, ऑर्गन ट्रांसप्लांट और ऑर्थोपेडिक्स जैसी सभी जटिल चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

स्थानीय स्तर पर इलाज मिलने से गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों का खर्च बचेगा। इसके साथ ही चिकित्सा शिक्षा, रिसर्च और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। यह परियोजना पूरी होने के बाद न केवल झारखंड की स्वास्थ्य प्रणाली सुदृढ़ होगी, बल्कि यह पूरे पूर्वी भारत में मेडिकल टूरिज्म का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।