स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक में बोले उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री-जिम्मेवारियों का निर्वहन गंभीरता से करें अधिकारी

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बुधवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को समारोह की सफलतापूर्वक तैयारी और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल को निर्देश दिए गए कि आगंतुकों के लिए मैदान के दाईं एवं बाईं ओर वाटरप्रूफ पंडाल/गैलरी तथा कुर्सियों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मैदान का समतलीकरण, बैरिकेडिंग तथा मंच एवं साउंड बॉक्स के लिए आवश्यक टॉवर निर्माण का कार्य भी समय से पूरा किया जाए।

वहीं, जिला नजारत उपसमाहर्ता को मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तैयार करने, आयोजन स्थल पर मुख्य मंच की व्यवस्था तथा आमंत्रित अतिथिगणों के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक अभियंता, विद्युत कार्य प्रमंडल, रांची को विद्युत व्यवस्था तथा साउंडप्रूफ जनरेटर की व्यवस्था को अंतिम रूप देने और पूर्ण तैयार रखने का निदेश दिया गया। बैठक में मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी से संबंधित अन्य बिन्दुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं तत्परता से करें तथा सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूर्ण कर लें, ताकि समारोह भव्य एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। यह बैठक स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को सुदृढ़ एवं समन्वित बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई। गौरतलब है कि इस स्वतंत्रता दिवस समाहरोह में कुल 14 प्लाटून इसमें हिस्सा लेंगे अन्य राज्य से इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में ओडिशा पुलिस भी शामिल होने की सूचना है ।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।