
Mahuadanr News: महुआडांड़ मेहनत संस्कार और लगन का संगम जब एक साथ हो जाए तो सफलता खुद चलकर आती है। इसका जीता-जागता उदाहरण बनी है महुआडांड़ के कुरो गांव की होनहार बेटी रिया भारती। संत जेवियर एकेडमी महुआडांड़ में कक्षा 5 में पढ़ने वाली रिया ने हिंदुस्तान ओलंपियाड 2025 में शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ अपने स्कूल बल्कि पूरे लातेहार जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर दिया है।
देश के प्रतिष्ठित अखबार हिंदुस्तान द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में रोल नंबर 41500080097 से शामिल हुई रिया ने 100 में से 73 अंक प्राप्त कर 73%के साथ सफलता हासिल की। रिया की सबसे बड़ी उपलब्धि रही अंग्रेजी विषय में 20 में से 20 अंक लाकर 100% स्कोर करना।
इसके अलावा उन्होंने सामान्य ज्ञान में 85%, गणित में 75%, विज्ञान में 55% और लॉजिकल रीजनिंग में 50% अंक प्राप्त किए। इस प्रदर्शन के आधार पर रिया ने जिले में 21वां, क्षेत्र में 430वां और राष्ट्रीय स्तर पर 5906वां रैंक प्राप्त किया।रिया के पिता श्री सुबक सिंह महुआडांड़ सीएचसी हॉस्पिटल में कार्यरत हैं और साथ ही भगवती मेडिकल स्टोर के संचालक भी हैं।
बेटी की इस उपलब्धि से गौरवान्वित श्री सिंह ने कहा, रिया बचपन से ही मेहनती है। हमें गर्व है कि हमारी बेटी ने जिले का नाम ऊंचा किया।हिंदुस्तान के एडिटर-इन-चीफ शि शेखर द्वारा जारी सर्टिफिकेट मिलने के बाद स्कूल और कुरो गांव में जश्न का माहौल है।

