रांची-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन की सेवा बढ़ी, सितंबर तक चलेगी 8 अतिरिक्त ट्रिप

रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रांची-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन की अवधि सितंबर 2026 तक बढ़ाई। ट्रेन अब आठ अतिरिक्त ट्रिप के साथ नए शेड्यूल पर चलेगी।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची आनंद विहार टर्मिनल रांची स्पेशल ट्रेन (02877/02878) के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। इसके साथ ही ट्रेन के मार्ग, समय-सारिणी और ठहराव में भी बदलाव किया गया है।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 02877 रांची आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल अब 8 अगस्त से 26 सितंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को रांची से रवाना होगी। इस दौरान ट्रेन कुल 8 फेरे लगाएगी।

यह ट्रेन शनिवार को शाम 5:40 बजे रांची से खुलेगी और लोहरदगा, टोरी, डालटनगंज, गढ़वा रोड, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज (सूबेदारगंज), गोविंदपुरी (कानपुर) और टूंडला होते हुए रविवार शाम 6:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 02878 आनंद विहार टर्मिनल–रांची स्पेशल 9 अगस्त से 27 सितंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से चलेगी। यह ट्रेन भी कुल 8 ट्रिप संचालित की जाएगी।

वापसी में ट्रेन रविवार शाम 7:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होकर टूंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गढ़वा रोड, डालटनगंज, टोरी और लोहरदगा होते हुए सोमवार शाम 6:35 बजे रांची पहुंचेगी।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों और छुट्टियों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि यात्रियों को यात्रा के दौरान बेहतर सुविधा मिल सके।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।