ओणम के अवसर पर रेलवे 112 विशेष ट्रेनों का परिचालन करेगा

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

तिरुवनंतपुरम : केरल में ओणम त्योहार के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे 112 विशेष ट्रेनों का परिचालन करेगा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ये विशेष ट्रेनें मुख्य रूप से 14 अगस्त से छह सितंबर के बीच परिचालित की जाएंगी। ये सभी ट्रेनें केरल को तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के प्रमुख शहरों से जोड़ेंगी। दक्षिण रेलवे अपने क्षेत्र में 38 विशेष फेरों का संचालन करेगा, जबकि 16 अंतर-रेलवे विशेष सेवाओं के जरिये केरल को पड़ोसी रेलवे जोन से जोड़ा जाएगा।

दक्षिण पश्चिम रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे और दक्षिण पूर्व रेलवे संयुक्त रूप से केरल के लिए और केरल के रास्ते 58 अतिरिक्त विशेष ट्रेनों का परिचालन करेंगे। विज्ञप्ति के अनुसार, वर्ष 2025 में ओणम त्योहार के दौरान 55 विशेष फेरे संचालित किये गए थे, जबकि इस साल यह संख्या बढ़कर 112 हो गई है। यह पिछले वर्ष की तुलना में करीब 103 प्रतिशत की वृद्धि है।
ये सभी ट्रेनें चेन्नई, बेंगलुरु, मैसुरु, हुबली, हैदराबाद और संतरागाछी जैसे प्रमुख शहरों को केरल के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, कोट्टायम, कन्नूर, एर्नाकुलम और मंगलुरु जैसे प्रमुख गंतव्यों से जोड़ेंगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।