संसद के अगले सप्ताह के कामकाज को लेकर कांग्रेस का व्हिप, सांसदों से मौजूद रहने को कहा

कांग्रेस ने 10, 11 और 12 अगस्त के लिए सांसदों को व्हिप जारी कर महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के दौरान सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर पार्टी के रुख का समर्थन करने को कहा।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा और राज्यसभा के अपने सदस्यों को व्हिप जारी कर कहा कि वे अगले सप्ताह के दौरान संसद में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा को देखते हुए सदन में मौजूद रहें तथा पार्टी के रुख का समर्थन करें।

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने विपक्ष के अपने सहयोगी दलों से भी कहा है कि वे भी अपने सांसदों को सदन में मौजूद रहने के लिए कहें। कांग्रेस की ओर से अपने सांसदों के लिए जारी व्हिप में सभी से 10, 11 और 12 अगस्त को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले उपस्थित रहने और कार्यवाही स्थगित होने तक सदन में बने रहने को कहा गया है।

कांग्रेस ने व्हिप में अपने सदस्यों से कहा है, ”10, 11 और 12 अगस्त को “बहुत महत्वपूर्ण मुद्दों” पर चर्चा होगी। सभी कांग्रेस सांसद सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही स्थगित होने तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और पार्टी के रुख का समर्थन करें।”

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।