
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को आर्चबिशप हाउस में आयोजित रांची महाधर्मप्रांत के नवनियुक्त सहायक बिशप आनंद डेविड खलखो के अभिषेक और प्रतिष्ठापन समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने नवनियुक्त सहायक बिशप आनंद डेविड खलखो को नई जिम्मेदारी ग्रहण करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
वहीं कार्यक्रम में शामिल खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि आज का दिन रांची महाधर्मप्रांत के लिए गौरव का दिन है। श्रद्धेय आनंद डेविड खलखो को सहायक धर्माध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी मिलना हम सभी के लिए हर्ष और गर्व का विषय है।
लोयोला मैदान में आयोजित इस पावन समारोह में शामिल होकर उन्हें अपनी शुभकामनाएं देने का सौभाग्य मिला। यह केवल एक धार्मिक समारोह नहीं, बल्कि विश्वास, सेवा और समर्पण की उस परंपरा का उत्सव था, जो समाज को जोड़ने और मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देती है।
उनकी सरलता, विनम्रता और वर्षों की सेवाभावना निश्चित रूप से आने वाले समय में समाज के लिए प्रेरणा बनेगी। ईश्वर उन्हें शक्ति, स्वास्थ्य और आशीर्वाद प्रदान करें, ताकि वे इसी समर्पण के साथ मानवता और समाज की सेवा करते रहें।

