बिहार के मुजफ्फरपुर में जीप ने दो पुलिसकर्मियों को रौंदा, एक की मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर में शनिवार शाम जीप ने बाजार जा रहे दो पुलिसकर्मियों को रौंद दिया। हादसे में एक जवान की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुजफ्फरपुर (बिहार): बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक जीप ने बिहार पुलिस के दो जवानों को रौंद दिया जिससे एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुजफ्फरपुर की पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सुचित्रा कुमारी ने बताया कि घटना शनिवार शाम की है जब मोतीपुर थाने में तैनात बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के सिपाही भार्गव भूषण और एक उपनिरीक्षक बाजार जा रहे थे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।