जम्मू कश्मीर में आतंकवाद से जुड़े मामले में करीब 70 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क

जम्मू कश्मीर के बारामूला में 2008 के आतंकवाद मामले में अदालत के आदेश पर करीब 69.82 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई, जिसमें 12 कनाल जमीन शामिल है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में पुलिस ने रविवार को आतंकवाद से जुड़े एक मामले में करीब 70 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “वर्ष 2008 के आतंकवाद से जुड़े एक मामले में कानूनी कार्रवाई की गई है। अदालत के आदेश पर 69.82 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की गई है।”

उन्होंने बताया कि सोपोर स्थित राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) अदालत से एक अन्य आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी हासिल किया गया है।

अधिकारी के अनुसार, कुर्क की गई संपत्ति चंदूसा क्षेत्र के कव्हार बाला निवासी आरोपी परवेज अहमद फामदा की है, जिसमें 12 कनाल (लगभग 1.5 एकड़) भूमि शामिल है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।