सत्यमंगलम वन क्षेत्र में हाथी ने किसान को कुचला

तमिलनाडु के सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व में खेत की रखवाली कर रहे 62 वर्षीय किसान पर हाथी ने हमला कर कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

इरोड (तमिलनाडु): सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व (एसटीआर) में रविवार तड़के एक हाथी ने 62 वर्षीय किसान को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान पसुवा चेट्टी के रूप में हुई है। वह एसटीआर के अंतर्गत आने वाले तलावाड़ी के जीराहल्ली वन क्षेत्र में कमैयनपुरम वन क्षेत्र के रहने वाले थे।

अधिकारियों के अनुसार, चेट्टी शनिवार रात अपने खेत में लगी हल्दी और सब्जियों की फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत की रखवाली करने गए थे। शनिवार देर रात करीब दो बजे एक विशाल हाथी उनके खेत में घुस आया। चेट्टी ने हाथी को डराकर खेत से बाहर भगाने की कोशिश की लेकिन हाथी ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें कुचलकर दिया।

किसान की चीख सुनकर उनके परिवार के लोग और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया।

वन विभाग के अधिकारियों की एक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। मामले की जांच जारी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।