उप्र : एटा में कांवड़ यात्रा के दौरान बेहोश होकर गिरा कांवड़िया, आईसीयू में भर्ती

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

एटा : उत्तर प्रदेश के एटा जिले में कांवड़ यात्रा पर निकला 35 वर्षीय एक कांवड़िया रविवार सुबह अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़िए को तत्काल एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती किया है। पुलिस ने बताया कि उसका इलाज चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) नीतीश गर्ग ने बताया कि घटना सुबह करीब 11 बजे रिजौर थाना क्षेत्र के फफोतू गांव में एक पेट्रोल पंप के पास हुई।

उन्होंने बताया कि कांवड़िए की पहचान मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के निवासी नाम सिंह के रूप में हुई है। वह अपने पिता के साथ कांवड़ यात्रा पर निकला था। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। पुलिस ने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए पुलिस तैयार है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।