सदर अस्पताल में जल्द सुधरेगा फायर फाइटिंग सिस्टम, टेंडर जारी

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : सदर अस्पताल रांची में आग से बचाव की व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी शुरू हो गई है। अस्पताल के खराब फायर फाइटिंग सिस्टम की मरम्मत और सालाना रखरखाव के लिए टेंडर जारी किया गया है। इच्छुक एजेंसी 22 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे तक टेंडर जमा कर सकती है। इसी दिन दोपहर 3 बजे टेंडर खोला जाएगा।

टेंडर डबल एनवेलप सिस्टम से होगा। इसमें टेक्निकल और फाइनेंशियल बिड अलग-अलग जमा करनी होगी। एजेंसी का 2022-23, 2023-24 और 2024-25 का औसत टर्नओवर कम से कम एक करोड़ रुपये होना जरूरी है। साथ ही झारखंड की किसी सरकारी संस्था में पिछले तीन साल में कम से कम 50 लाख रुपये के काम का अनुभव चाहिए।

टेंडर के साथ पांच हजार रुपये शुल्क और एक लाख रुपये EMD जमा करनी होगी। ISO-9001:2015, GST दस्तावेज और ब्लैकलिस्ट नहीं होने का शपथ पत्र भी देना होगा। काम में मेन पंप, जॉकी पंप, डीजल इंजन, पाइप, होज बॉक्स, फायर एक्सटिंग्विशर और टैरेस पंप की मरम्मत व स्थापना शामिल है। AMC का भुगतान हर तीन महीने में जांच के बाद होगा। एक साल तक खराबी आने पर एजेंसी अपने खर्च पर सामान ठीक करेगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।