40 अधिकारियों को आईआईएम मुंबई में कोर्स कराएगी कोल इंडिया, जानें क्या है वजह

कोल इंडिया के 40 अधिकारियों को IIM मुंबई में एक वर्षीय PGPE कार्यक्रम कराया जाएगा। डिजिटल लॉजिस्टिक्स और ऑपरेशन एक्सीलेंस पर प्रशिक्षण के लिए चयन प्रक्रिया 14 अगस्त तक पूरी होगी।

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कोल इंडिया लिमिटेड अपने अधिकारियों की प्रबंधकीय और तकनीकी क्षमता बढ़ाने के लिए आईआईएम मुंबई में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। इसके तहत कंपनी के 40 अधिकारियों को आईआईएम मुंबई से एक वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम फॉर एग्जीक्यूटिव्स कराया जाएगा। कार्यक्रम का विषय ‘लॉजिस्टिक्स एंड ऑपरेशन एक्सीलेंस थ्रू डिजिटाइजेशन’ होगा।

कार्यक्रम के लिए अधिकारियों का चयन 14 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। यह कार्यक्रम शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए होगा। कोल इंडिया के मानव संसाधन विकास विभाग ने इस संबंध में सभी अनुषंगी कंपनियों को दिशा-निर्देश जारी कर अधिकारियों का नामांकन सुनिश्चित करने को कहा है। इसमें बीसीसीएल, सीसीएल, ईसीएल, एमसीएल, एनसीएल, एसईसीएल, डब्ल्यूसीएल और सीएमपीडीआई शामिल हैं।

जिनकी सेवा 10 साल बची है, उन्हें मिलेगा मौका

कोर्स में वैसे अधिकारियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनकी सेवानिवृत्ति में कम से कम 10 वर्ष का समय शेष है। अधिकारी को कोल इंडिया में कम से कम पांच वर्ष की सेवा पूरी कर चुके होना भी जरूरी है। इसके अलावा, जिन अधिकारियों ने कोल इंडिया की योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए पहले स्टडी लीव या एमबीए का लाभ लिया है, वे इस कार्यक्रम के लिए पात्र नहीं होंगे। चयनित अधिकारियों को पीजीपीई पूरा करने के बाद पांच वर्ष तक कोल इंडिया में सेवा देने का बॉन्ड भी देना होगा।

सीबीएल से पांच और बीसीसीएल से एक अधिकारी

कोर्स के लिए कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियों से अधिकारियों का चयन किया जाएगा। सीबीएल, सीसीएल, एमसीएल, ईसीएल, एसईसीएल आदि कंपनियों से पांच-पांच तथा सीएमपीडीआई से एक अधिकारी को अवसर मिलेगा।चयन के लिए कुल 100 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसमें सेवा अनुभव के लिए अधिकतम 15, पिछले तीन वर्षों के प्रदर्शन मूल्यांकन के लिए 60 और विशेष उपलब्धियों के लिए 25 अंक निर्धारित हैं। चयन के लिए न्यूनतम 55 अंक हासिल करना अनिवार्य होगा।

आईआईएम मुंबई में पढ़ाई के साथ-साथ अधिकारियों को कोल इंडिया की अनुबंधित कंपनियों के सिविल, खनन, ईएंडएम, एमएंडएस और एमएम विभागों के अधिकारियों के साथ काम करने का अवसर भी मिलेगा। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को आईआईएम मुंबई में पोस्ट हार्डवेयर में ट्विन-शेयरिंग आधार पर आवास उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, आवास और भोजन से संबंधित खर्च का वहन संबंधित अनुषंगी कंपनी करेगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।