राम मंदिर ‘चढ़ावा चोरी’ और छात्रों पर कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन

राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्ष ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया। हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर तक स्थगित रही।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों के सांसदों ने सोमवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने दोनों मुद्दों पर सरकार से जवाब की मांग करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए। विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले पर संसद में चर्चा कराने और छात्रों के खिलाफ कार्रवाई के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब देने की मांग की।

विपक्षी सांसदों का कहना है कि इन मुद्दों को संसद में उठाया जाना चाहिए। विपक्ष इन दोनों मामलों को लेकर लगातार सरकार को घेर रहा है। इसके चलते संसद की कार्यवाही में भी गतिरोध बना हुआ है। राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दों को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही सोमवार को शुरू होने के करीब एक मिनट के भीतर दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच पीठासीन अधिकारी ने सदन की कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा की। दोनों मुद्दों को लेकर विपक्ष के विरोध के कारण संसद की कार्यवाही प्रभावित हुई।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।