बड़ी खबर: जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को सीआइडी ने किया गिरफ्तार

JPSC घोटाले में CID ने पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते को गिरफ्तार किया। उनपर TDPL से दो करोड़ रुपये और 20 प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : सीआईडी ने जेपीएससी घोटाले में पूर्व चेयरमैन और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव एल ख्यांगते को सोमवार को गिरफ्तार किया। उनपर टीडीपीएल से दो करोड़ और 20 प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप है। गौरतलब है कि जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष ने 22 जुलाई को इस्तीफा दिया था। इससे बाद मामले की जांच कर रही सीआईडी ने उन्हें समन जारी कर 28 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया था। पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते से सीआईडी ने कई दौर की पूछताछ की थी. एल ख्यांग्ते राज्य के मुख्य सचिव रह चुके हैं।

पहले दिन सीआइडी ने एल. ख्यांग्ते से करीब 8 घंटे और दूसरे दिन लगभग 9 घंटे तक पूछताछ की थी। इसके बाद 31 जुलाई को तीसरी बार उनसे करीब 9 घंटे तक पूछताछ की गई थी। नौ अगस्त को जेपीएससी के तीनों सदस्यों ने भी इस्तीफा दे दिया है। उन्हें भी सीआईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।