चोर-चोर’ के नारे, यह साजिश के अलावा कुछ नहीं, ममता बनर्जी का घेराव, कार पर कीचड़ फेंकने का आरोप

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को विरोध का सामना करना पड़ा। बीजपुर में प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और उनकी कार पर कीचड़ फेंकने का आरोप है, जबकि बनर्जी ने साजिश बताया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रविवार को उत्तर 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने जाते समय भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए और कथित तौर पर उनकी कार पर कीचड़ फेंका। यह घटना बीजपुर में हुई, जहां बनर्जी पुलिस हिरासत में मारे गए कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने जा रही थीं। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने उनके वाहन को घेर लिया। बनर्जी ने पत्रकारों से कहा, “मेरी कार पर पत्थर, जूते और कीचड़ फेंके गए। यह साजिश के अलावा कुछ नहीं है। मैंने पुलिस को पहले ही बता दिया था कि मैं आ रही हूं, इसके बावजूद सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए। पूरा पश्चिम बंगाल गुंडों का राज है।” प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बनर्जी शांत इलाके में “अशांति पैदा करने” आई थीं। इस दौरान उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। हालिशहर में तृणमूल कार्यकर्ता की पुलिस की हिरासत में कथित तौर पर बीमार पड़ने के बाद मौत हो गई थी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।