छात्रों पर हिंसा की जवाबदेही तय हो, अमित शाह इस्तीफा दें: राहुल

राहुल गांधी ने 20 जुलाई को प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ कथित हिंसा को लेकर अमित शाह के इस्तीफे की मांग दोहराई। उन्होंने सरकार में उच्च स्तर पर जवाबदेही तय करने की बात कही।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 20 जुलाई को प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ कथित हिंसा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराते हुए सोमवार को उनके इस्तीफे की मांग दोहराई और कहा कि अपनी ‘केंद्रीकृत नियंत्रण’ वाली व्यवस्था पर गर्व करने वाली सरकार में जवाबदेही भी उच्च स्तर पर तय होनी चाहिए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने अंग्रेजी दैनिक ‘द हिंदू’ के लिए लिखे एक लेख में आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आंसू गैस के गोले, कील लगे डंडों और पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।