भाकपा माले की प्रेस कॉन्फ्रेंस में SIR, वोट चोरी और प्रवासी मजदूरों के शोषण का मुद्दा उठा

रांची में भाकपा माले की प्रेस कॉन्फ्रेंस में SIR, वोट चोरी, चुनाव आयोग की जवाबदेही और प्रवासी मजदूरों के शोषण का मुद्दा उठा। नेताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग की।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य की उपस्थिति में रांची स्थित राज्य कार्यालय में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें SIR रद्द करने, वोट चोरी, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, GEN-Z आंदोलन और पीस बॉन्ड की अनिवार्यता जैसे मुद्दे उठाए गए।

प्रेसवार्ता में दीपांकर भट्टाचार्य ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और चुनाव आयोग की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। पूर्व विधायक विनोद सिंह ने गुजरात में झारखंड के प्रवासी मजदूरों से 12 घंटे काम लेने और साप्ताहिक छुट्टी नहीं देने पर चिंता जताई।
निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने छात्र आंदोलनों में आइसा की भूमिका और भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मामलों में छात्रों के पक्ष को मजबूती से रखने की जरूरत बताई।
इस दौरान आगामी राष्ट्रीय सम्मेलनों की जानकारी भी दी गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनोज भक्त, चंद्रदेव महतो सहित कई नेता उपस्थित रहे।

Share This Article