
नई दिल्ली : नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज़ एंड रिसर्च (NALSAR) हैदराबाद का दीक्षांत समारोह होने से पहले ही विवादों में है। कुछ छात्रों ने यूनिवर्सिटी से अपील की है कि वे अपने आने वाले दीक्षांत समारोह के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत को न बुलाएं। छात्रों ने NALSAR प्रशासन से इस फैसले पर फिर से विचार करने को कहा है। छात्रों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘चलो संसद’ प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित पुलिस ज्यादतियों की सुनवाई के दौरान CJI की कथित टिप्पणियों पर नाराजगी जताई है। कहा कि संबंधित याचिका की तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने की सीजेआई ने अनुमति नहीं दी थी।
यूनिवर्सिटी प्रशासन को अलग-अलग बैच के छात्रों की तरफ से कम से कम छह अलग-अलग पत्र सौंपे गए हैं। इनमें से हर पत्र में प्रस्तावित निमंत्रण पर फिर से विचार करने की मांग की गई है।

