छात्रों पर लाठीचार्ज के बावजूद राहुल गांधी की चुप्पी शर्मनाक, जानें ऐसा क्यों कहा राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने

भाजपा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा की और राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड भाजपा के उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि झारखंड के छात्र पिछले कई दिनों से अपने हक और भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनकी मांग बेहद स्पष्ट है JPSC, JSSC-CGL, उत्पाद सिपाही सहित भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष एवं सीबीआई जांच हो। लेकिन झामुमो-कांग्रेस सरकार छात्रों की आवाज सुनने के बजाय उन पर लगातार दमन कर रही है। तीन बार छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया जाना लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक है।

डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के सामने धरना देने वाले राहुल गांधी को झारखंड के छात्रों पर बरसती लाठियां दिखाई नहीं दे रही हैं। कांग्रेस के नेता लोकतंत्र और संविधान की दुहाई देते हैं, लेकिन झारखंड में उनकी गठबंधन सरकार जब युवाओं की आवाज कुचलती है, तब राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व पूरी तरह मौन हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को दोहरा राजनीतिक चरित्र छोड़कर झारखंड के छात्रों की आवाज सुननी चाहिए। यदि कांग्रेस में जरा भी नैतिक साहस बचा है तो वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर दबाव बनाए और सभी भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच सुनिश्चित कराए।

अन्यथा जनता यह मानने को मजबूर होगी कि कांग्रेस की राजनीति में लोकतंत्र और युवाओं के अधिकार केवल सत्ता से बाहर रहने पर ही याद आते हैं।भाजपा छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।