जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा का पेपर भी लीक होने का दावा, 15 अभ्यर्थियों से लिए गए थे 12-12 लाख रुपये

JSSC-CGL पेपर लीक मामले में TDPL के मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी ने CID को दिए बयान में 15 अभ्यर्थियों से पैसे लेने और प्रश्न-उत्तर पहले मिलने का दावा किया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की सीजीएल परीक्षा में भी बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। परीक्षा का संचालन करने वाली कंपनी TDPL के मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी ने सीआईडी को दिए अपने बयान में स्वीकार किया है कि सीजीएल परीक्षा का पेपर लीक हुआ था और इसके बदले 15 अभ्यर्थियों से 12-12 लाख रुपये लिए गए थे। अभय तिवारी ने सीआईडी के समक्ष आरोप लगाया कि जेएसएससी से टीडीपीएल को हटाए जाने के बाद जिस दूसरी एजेंसी ‘वेबल’ को परीक्षा संचालन का काम दिया गया था, उसी के लोगों ने उसे सीजीएल परीक्षा के प्रश्न और उत्तर पहले ही उपलब्ध कराए थे। इसी आधार पर बोकारो के एक आवास में 15 अभ्यर्थियों को प्रश्न-उत्तर रटवाए गए थे, जिसके बाद अभय खुद, उसके भाई और उसकी पत्नी का चयन हुआ। हालांकि, सीआईडी ने अभय के इस बयान की आधिकारिक पुष्टि करने से इंकार किया है।

इसी मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईडी ने टीडीपीएल के अकाउंटेंट रक्षक सिंह को पूछताछ के बाद सोमवार को जेल भेज दिया है। रक्षक सिंह पर आरोप है कि कंपनी का कर्मचारी रहते हुए उसने गलत तरीके से जेपीएससी पीटी परीक्षा दी और उसमें सफल भी हुआ। टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी का आरोप है कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा का पेपर लीक कराया गया था। बोकारो के एक घर में 15 अभ्यर्थियों को उत्तर रटवाए गए थे, जिनसे 12-12 लाख रुपये लिए गए थे। अभय ने ‘वेबल’ नामक एजेंसी से जुड़े लोगों पर प्रश्न-उत्तर उपलब्ध कराने का आरोप लगाया। टीडीपीएल के अकाउंटेंट रक्षक सिंह को गलत तरीके से जेपीएससी परीक्षा पास करने के आरोप में सीआईडी ने जेल भेज दिया है।

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.