झारखंड के छात्र आंदोलन में बंगाल से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भेज रही भाजपा: केसी वेणुगोपाल

कांग्रेस ने भाजपा पर पश्चिम बंगाल से युवामोर्चा कार्यकर्ताओं को झारखंड भेजकर छात्रों के अहिंसक आंदोलन को प्रभावित करने का आरोप लगाया। केसी वेणुगोपाल ने फर्जी भीड़ जुटाने का दावा किया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चे के लोगों को ट्रकों में भरकर झारखंड भेजा जा रहा है और राज्य में चल रहे छात्रों के ‘अहिंसक आंदोलन’ को अलग रंग देने का प्रयास किया जा रहा है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो जारी कर यह आरोप लगाया। वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि झारखंड के आंदोलन में ‘‘फर्जी भीड़’’ भेजकर उसे बड़ा दिखाने की कोशिश की जा रही है, ताकि केंद्र सरकार के खिलाफ पैदा हुए जन आक्रोश को कमतर किया जा सके।

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को ‘‘भारत की जनता को मूर्ख समझना और बनाना बंद’’ करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पिछले महीने हुई घटनाएं ‘‘सिर्फ ट्रेलर’’ थीं और युवाओं तथा छात्रों को पता है कि उनके भविष्य को सरकार की ‘‘विफल नीतियों’’ ने नुकसान पहुंचाया है।
वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि झारखंड के नौजवानों की आड़ में राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश की जा रही है और कहा कि देश में ऐसी ‘‘साजिशों’’ के लिए कोई जगह नहीं है।

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.