
रांची: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झारखंड पुलिस के 29 अधिकारियों और कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। गृह विभाग की ओर से जारी सूची में विशिष्ट सेवा, वीरता और सराहनीय सेवा के लिए अलग-अलग श्रेणियों में पुलिसकर्मियों के नाम शामिल किए गए हैं। इस बार सम्मान पाने वालों में तीन IPS अधिकारी और पांच महिला पुलिसकर्मी भी हैं।
ASI कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को राष्ट्रपति पुलिस पदक
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक जैप-1 में तैनात ASI कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को दिया जाएगा। वहीं, वीरता के लिए पांच पुलिसकर्मियों का चयन हुआ है। इनमें लातेहार जिला के सब इंस्पेक्टर विनय कुमार, IRB-4 लातेहार के ASI प्रमोद कुमार राय, लातेहार जिला बल के आरक्षी वेद प्रकाश महतो और रामचंद्र कुमार महतो तथा IRB-1 जामताड़ा के आरक्षी कृष्णा मुर्मू शामिल हैं।
तीन IPS समेत 23 को सराहनीय सेवा पदक
सराहनीय सेवा के लिए चुने गए 23 अधिकारियों और पुलिसकर्मियों में तीन IPS अधिकारी भी शामिल हैं। इनमें IG रेल डॉ. माईकेलराज एस, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात IPS अन्नेपु विजयालक्ष्मी और DIG कोल्हान अनुरंजन किस्पोट्टा का नाम शामिल है। इसके अलावा स्पेशल ब्रांच के DSP नीरज कुमार, वायरलेस के इंस्पेक्टर अरूण कुमार, STF के इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय और ITS रांची के इंस्पेक्टर असित कुमार मोदी को भी सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया जाएगा। STF के ASI अरविंद कुमार पालित, वशिष्ठ कुंवर, संजीव कुमार झा और विजय कुमार भी सम्मानित होंगे। वहीं, रांची जिला के ASI दीपक पुंज और CID के ASI महेंद्र महतो को भी इस सूची में जगह मिली है।
पांच महिला पुलिसकर्मियों को भी मिलेगा सम्मान
इस बार पुलिस पदक पाने वालों में पांच महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। जैप-10 होटवार की महिला आरक्षी मान्ती खलखो, प्रभा देवी और महिला हवलदार रंजिता कुजूर को सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा। इसके अलावा जैप-10 की महिला आरक्षी पुष्पा ओड़ेया भी सम्मानित होंगी। STF के हवलदार इकबाल, बिन्दराय मुंडरी और विजय थापा को भी सराहनीय सेवा के लिए पदक मिलेगा। इसके साथ ही गढ़वा के आरक्षी विदेशी मांझी, चतरा के आरक्षी अजय कुमार दूबे और गुमला के आरक्षी दीपक कुमार सिंह का नाम भी सम्मानित होने वालों की सूची में है।

