
लंदन: भारतीय भौतिक विज्ञानी दीपक धर को ‘‘सांख्यिकीय यांत्रिकी में उनके महत्वपूर्ण योगदान’’ को लेकर प्रतिष्ठित ‘2026 डिराक पदक’ से सम्मानित किया गया है। यह सैद्धांतिक भौतिकी के क्षेत्र में दुनिया के प्रमुख सम्मानों में एक है।
इटली स्थित अंतरराष्ट्रीय सैद्धांतिक भौतिकी केंद्र (आईसीटीपी) ने शनिवार को एक बयान में कहा कि इस वर्ष धर समेत चार भौतिक विज्ञानियों को यह पदक प्रदान किया गया है।

