
नयी दिल्ली: एक्सिस बैंक ने अपने कारोबार की वृद्धि के लिए विदेशी निवेशकों को बॉन्ड जारी कर 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 2,850 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। यह विदेशी मुद्रा जुटाने की प्रक्रिया भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की रियायती हेजिंग सुविधा के दायरे में आती है, जिससे समग्र लागत नियंत्रित रहती है।

