RPF ने ‘ऑपरेशन WILEP’ के तहत दो तस्करों को पकड़ा, चश्माधारी नाग समेत 5 दुर्लभ सांपों को किया रेस्क्यू

रांची रेलवे स्टेशन पर RPF ने ऑपरेशन WILEP के तहत दो तस्करों को पकड़ा। उनके पास से रेड सैंड बोआ और चश्माधारी नाग समेत पांच दुर्लभ सांप बरामद हुए।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) रांची पोस्ट की टीम ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन WILEP’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। 13 अगस्त को प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर नियमित जांच के दौरान आरपीएफ जवानों ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद बांस की टोकरियों से 2 अत्यंत दुर्लभ ‘रेड सैंड बोआ’ (दोमुंहा सांप) और 3 चश्माधारी नाग (कोबरा) समेत कुल 5 सांप बरामद किए गए।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान आनंद नाथ और अर्जू के रूप में हुई है। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि इन सांपों को जंगलों से पकड़ा गया था और वे सार्वजनिक स्थानों पर इनका खेल दिखाकर अवैध रूप से पैसे कमाने की फिराक में थे।

टीम ने जरूरी कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों, बरामद सांपों और संबंधित दस्तावेजों को आगे की कार्रवाई के लिए वन परिक्षेत्र पदाधिकारी (टिम्बर डिपो रेंज, रांची) के हवाले कर दिया है।

वन्यजीवों के अवैध व्यापार और शोषण पर लगाम कसने वाली इस सफल कार्रवाई में आरपीएफ निरीक्षक शिशुपाल कुमार, उपनिरीक्षक कमल दास, सहायक उपनिरीक्षक शक्ति सिंह तथा जवान सुचंद अहीर व आर. एल. मुंडा की मुख्य भूमिका रही।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।