शिअद नेता ने पार्टी प्रमुख सुखबीर बादल पर हमले की निंदा की

नांदेड़ में शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की वरिष्ठ नेता विरसा सिंह वल्टोहा ने कड़ी निंदा की और घटना की गहन जांच की मांग की।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता विरसा सिंह वल्टोहा ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की बृहस्पतिवार को कड़ी निंदा करते हुए मामले की गहन जांच की मांग की।

नांदेड़ पुलिस ने बताया कि पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री बादल पर तख्त श्री हजूर साहिब के पास हमला हुआ और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के समय बादल अपनी पत्नी और शिअद सांसद हरसिमरत कौर बादल के साथ थे। घटना से जुड़े वीडियो में बादल एक इमारत के अंदर जाते हुए दिख रहे हैं और उनके दाहिने हाथ पर कपड़ा बंधा हुआ है।

वल्टोहा ने कहा, ‘‘मामले की गहन जांच होनी चाहिए। ऐसे हमले के पीछे कौन-सी ताकतें हैं, इसका पता लगाया जाना चाहिए…।’’

दिसंबर 2024 में नरैन सिंह चौड़ा ने अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के बाहर सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाई थी, लेकिन वह निशाना चूक गया था। हमले के दौरान मीडियाकर्मी भी मौजूद थे, जिन्होंने घटना को कवर किया।

मीडियाकर्मी सिख धर्मस्थल के बाहर बादल के प्रायश्चित के दूसरे दिन उसे कवर करने के लिए वहां पहुंचे थे। 2007 से 2017 तक शिअद सरकार के कार्यकाल में हुई ‘‘गलतियों’’ के लिए बादल वहां प्रायश्चित करने पहुंचे थे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।