बीसीआई ने 2026 में नालसर से स्नातक करने वालों को अधिवक्ता के रूप में नामांकित करने की अनुमति दी

बीसीआई ने नालसर विधि विश्वविद्यालय के 2026 स्नातकों के अधिवक्ता नामांकन पर रोक का आदेश जारी किया, लेकिन सोशल मीडिया पर आक्रोश के बाद कुछ घंटों में वापस लिया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: भारतीय विधिज्ञ परिषद (बीसीआई) ने बृहस्पतिवार को सभी राज्य विधिज्ञ परिषदों को निर्देश दिया कि वे नालसर विधि विश्वविद्यालय के वर्ष 2026 में उत्तीर्ण होने वाले किसी भी स्नातक को अगले आदेश तक अधिवक्ता के रूप में नामांकित न करें। हालांकि, सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश के बाद बीसीआई ने कुछ ही घंटों के भीतर यह आदेश वापस ले लिया। बीसीआई के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने अपने पहले बयान में कहा था कि परिषद विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की भागीदारी के खिलाफ चलाए गए अभियान से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।