बच्चे अच्छे नागरिक बनें और ‘स्वराज’ को ‘सुराज’ में बदलें: गडकरी

नितिन गडकरी ने नागपुर में वंदे मातरम् कार्यक्रम में बच्चों से देशभक्त और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया, ताकि स्वराज को सुराज में बदला जा सके।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि बच्चों को अच्छा, देशभक्त और जिम्मेदार नागरिक बनकर ‘‘स्वराज को सुराज’’ में बदलना चाहिए। गडकरी ने नागपुर में आयोजित ‘सामूहिक वंदे मातरम्’ गायन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को अनेक लोगों के बलिदान से स्वतंत्रता मिली और इस स्वतंत्रता का उपयोग सुराज की स्थापना के लिए करना सामूहिक संकल्प है।mउन्होंने कहा, ‘‘हमारे विद्यार्थियों और नागरिकों में इस भावना को फिर से जगाना होगा।’’ इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी शामिल हुए। गडकरी ने इस कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को संस्कारवान तथा देश का अच्छा एवं देशभक्त नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें ऐसे जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए जिनके माध्यम से यह स्वराज, सुराज में परिवर्तित हो। देशभक्ति की भावना जगाने का यह प्रयास ही आज के ‘वंदे मातरम्’ कार्यक्रम का मूल उद्देश्य है।’’ सरकार ने कहा है कि शनिवार को पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में लाल किला परिसर में ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया जाएगा। इसके बाद समारोह में राष्ट्रगान गाया जाएगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।