स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी मैदान में कड़ी सुरक्षा: ड्रोन उड़ाने पर रोक, कुछ देर में CM हेमंत सोरेन करेंगे ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ध्वजारोहण करेंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के साथ ड्रोन उड़ाने पर रोक रहेगी, जबकि समारोह में आने वालों की जांच।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार सुबह नौ बजे रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ध्वजारोहण करेंगे। समारोह को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम में फर्स्ट इन कमांड की जिम्मेदारी 2022 बैच के आइपीएस अधिकारी राघवेंद्र शर्मा संभालेंगे, जबकि सेकेंड इन कमांड अनिश मोमित कुजूर होंगे। समारोह में पहुंचने वाले सभी लोगों की सघन जांच की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी अवांछित व्यक्ति आपत्तिजनक सामग्री लेकर कार्यक्रम स्थल में प्रवेश न कर सके।

कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन उड़ाने पर रोक

जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया है। मोरहाबादी मैदान में निजी तौर पर ड्रोन से वीडियोग्राफी या फोटोग्राफी करने पर रोक रहेगी। कार्यक्रम की ड्रोन रिकॉर्डिंग सिर्फ प्रशासन की ओर से की जाएगी। समारोह को लेकर सलामी मंच, माइक सिस्टम, पार्किंग, अग्निशमन, बैरिकेडिंग, पंडाल, चिकित्सा सुविधा, बिजली, जनरेटर, पेयजल और शौचालय समेत सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन ने मोरहाबादी मैदान का निरीक्षण किया और स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शहीद चौक स्थित शहीद स्थल पर भी सुबह 9:40 बजे ध्वजारोहण करेंगे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।