अगर आप नौकरी बेचने के इस गोरखधंधे में शामिल नहीं हैं, तो CBI जांच करवाने में क्या दिक्कत है – चम्पाई सोरेन

चम्पाई सोरेन ने झारखण्ड सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया, छात्र आंदोलन का समर्थन करते हुए पारदर्शी नियुक्ति, विवादित परीक्षाएं रद्द करने और सीबीआई जांच की मांग उठाई।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: रांची में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने राज्य सरकार को तानाशाही करार दिया है। उन्होंने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस के दिन अगर लाखों छात्र अपने घरों से दूर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन करने को मजबूर हैं तो इसकी जिम्मेदार यह राज्य सरकार है।

उन्होंने कहा कि छात्र सिर्फ नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं संदिग्ध परिक्षाओं को रद्द करने तथा उनकी सीबीआई जाँच की मांग कर रहे हैं, तो इसमें गलत क्या है? यह तो उनका संवैधानिक अधिकार है।

पूर्व सीएम ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले तीन हफ्तों से ये विद्यार्थी सड़कों पर हैं, लेकिन सरकार उनके मुद्दों पर बात करने की जगह, उनके खिलाफ साजिशें रच रही है। उनके खिलाफ एफआईआर हो रही है, उन पर लाठी चार्ज हो रहा है, अगर यह तानाशाही नहीं, तो क्या है?

राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए उन्होंने सीधा सवाल किया – “अगर आप नौकरी बेचने के इस गोरखधंधे में शामिल नहीं हैं, तो इतने विवादों के बाद परीक्षाएं रद्द करने और CBI जांच करवाने में क्या दिक्कत है?”

पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन भुईंयाडीह में सेंट्रल भीम बिरसा मुंडा फुटबॉल एकेडमी द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां, विधायक पूर्णिमा साहू समेत कई गणमान्य लोग तथा हजारों की संख्या में आम लोग मौजूद थे।

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.