चाकण औद्योगिक क्षेत्र में यातायात, सड़क समस्याओं के समाधान के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित

महाराष्ट्र सरकार ने चाकण औद्योगिक क्षेत्र में यातायात जाम, सड़क और बुनियादी ढांचे की समस्याओं के समाधान के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित की है, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण का तंत्र बनाया।

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने पुणे जिले के तेजी से विस्तार कर रहे चाकण औद्योगिक क्षेत्र में सड़क मरम्मत, यातायात जाम और यातायात प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। साथ ही, औद्योगिक शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए एक तंत्र भी स्थापित किया गया है।

राज्य के योजना विभाग की 14 अगस्त को जारी सरकारी अधिसूचना के अनुसार, चाकण और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में औद्योगिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों की बढ़ती संख्या, भारी वाहनों की आवाजाही और आबादी में वृद्धि तथा उद्योगों के संभावित विस्तार को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। उल्लेखनीय है कि कम से कम 20 कंपनियों के मालिकों ने हाल में कहा था कि चाकण महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र में भारी यातायात जाम और अपर्याप्त बुनियादी ढांचे के कारण उन्होंने अपनी फैक्ट्रियां खंडाला स्थानांतरित करने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को स्वीकार किया था कि चाकण औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी ढांचे से जुड़ी गंभीर समस्याएं हैं और उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार इनके समाधान के लिए काम कर रही है।
सरकारी अधिसूचना के अनुसार, नई समिति की अध्यक्षता पुणे के जिलाधिकारी करेंगे, जबकि पिंपरी-चिंचवाड़ के पुलिस आयुक्त इसके सह-अध्यक्ष होंगे। अधिसूचना में कहा गया है कि चाकण और पुणे जिले में बड़े पैमाने पर नए उद्योग और वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) स्थापित हो रहे हैं। वहीं, विभिन्न सरकारी विभागों से जरूरी मंजूरी और अनुमति से जुड़े कई मामले लंबित हैं।

इसमें कहा गया कि समिति और जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाला शिकायत निवारण तंत्र सड़कों तथा यातायात की समन्वित योजना बनाने, बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दों का तेजी से समाधान करने और क्षेत्र के उद्योगों को प्रभावित करने वाली लंबित प्रशासनिक शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करेगा। पुणे के निवासी उप जिलाधिकारी को समिति और शिकायत प्रकोष्ठ का सदस्य-सचिव बनाया गया है।

सरकार ने अधिसूचना जारी होने की तारीख से 10 महीने के भीतर योजना बनाने, मंजूरियां लेने, समन्वय और वास्तविक कार्यान्वयन की प्रक्रिया पूरी करने की समयसीमा तय की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि समिति का गठन सड़क और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किया गया है तथा इसके जरिये यातायात जाम और सड़क से जुड़े मुद्दों के प्रभावी समाधान पर जोर दिया जाएगा।

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.