

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को जमुई के झाझा स्थित न्यू बोड़वा बस स्टैंड के समीप सरदार पटेल जी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।





इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरदार पटेल जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। उनके दिखाए मार्ग पर चलना हम सभी का परम कर्तव्य है।

सरदार पटेल के अखंड भारत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और पूर्व मुख्यमंत्री तीश कुमार के समृद्ध बिहार के सपने को पूरा करने के लिए हम निरंतर कार्यरत हैं।
