स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन, देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं : विधायक रामचंद्र सिंह

विधायक रामचंद्र सिंह ने स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को नमन करते हुए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान किया।

Razi Ahmad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • महुआडांड़

Independence Day 2026 : भारत देशभर में 15 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति का माहौल है। इस पावन अवसर पर मनिका विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री रामचंद्र सिंह ने झारखंड सहित पूरे देश के तमाम स्वतंत्रता सेनानियों, अमर शहीदों और वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

साथ ही उन्होंने मनिका विधानसभा क्षेत्र के देव तुल्य ग्रामीणों सहित समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि 15 अगस्त भारत के गौरव, स्वाभिमान और वीरता का पर्व है। यह दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके बलिदान के कारण ही आज देश का हर नागरिक स्वतंत्रता और लोकतंत्र की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती भी वीर योद्धाओं और महान स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्यगाथाओं से समृद्ध रही है।

झारखंड के वीर सपूतों ने भी अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ऐसे वीरों का योगदान हमेशा देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। रामचंद्र सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल झंडारोहण और समारोह का दिन नहीं, बल्कि अपने देश के प्रति जिम्मेदारियों को समझने और राष्ट्रहित में आगे बढ़ने का संकल्प लेने का अवसर है।

आजादी की रक्षा करना, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करना तथा समाज में भाईचारा और एकता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं।

वे शिक्षा, रोजगार, खेल, तकनीक और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि हमें ऐसा भारत बनाने के लिए मिलकर प्रयास करना चाहिए, जहां हर व्यक्ति को सम्मान, अवसर और विकास का समान अधिकार मिले।

विधायक श्री रामचंद्र सिंह ने कहा कि मनिका विधानसभा सहित पूरे झारखंड और देश में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और धूमधाम के साथ मनाया जाए। उन्होंने सभी से राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने, देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने और स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।अंत में विधायक ने कहा आजादी के वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके सपनों के मजबूत, समृद्ध और खुशहाल भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।

उन्होंने एक बार फिर मनिका विधानसभा क्षेत्र के समस्त देव तुल्य ग्रामीणों, माताओं-बहनों, युवाओं, किसानों, श्रमिकों एवं बुजुर्गों सहित पूरे देशवासियों को आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।