

रांची : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखण्ड प्रदेश जनता दल (यू ) के बीआईटी मोड़ स्थित प्रदेश कार्यालय में झंडोतोलन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के कई गणमान्य नेता एवं कार्यकर्त्ता झंडोतोलन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्य रूप से श्रवण कुमार, भगवान सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, अजय सोनी, आशीष शीतल मुंडा, तेतरा महतो, अरविन्द जायसवाल, रामजी प्रसाद, अशोक शर्मा, रत्ना शर्मा, शिवानी लता, अरविन्द यादव सहित अन्य कार्यकर्त्ता झंडोतोलन कार्यक्रम में शामिल हुए।





