सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने अपने आवासीय परिसर में किया ध्वजारोहण

सिंहभूम सांसद जोबा माझी ने चक्रधरपुर स्थित आवासीय परिसर में तिरंगा फहराया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की आन-बान-शान बनाए रखने का संकल्प दिलाया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर : सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को चक्रधरपुर स्थित अपने आवासीय परिसर में ध्वजारोहण किया। मौके पर मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी भी उपस्थित रहे। इस मौके पर जोबा माझी ने तिरंगे को सलामी देते हुए कहा कि देश को आजादी यूं ही नहीं मिली। हजारों लोगों ने आजादी के लिए अपनी जान गंवायी है। स्वतंत्रता दिवस हमें उन बलिदानियों की कुर्बानी की याद दिलाता है। भारत मां की आन-बान और शान बरकरार रखने के लिए हमें हर क्षण तैयार रहना है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।