

रांची: झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः 10:30 बजे थोक वस्त्र विक्रेता संघ के कार्यालय में संघ के अध्यक्ष अमरचंद बेगानी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया।





इस अवसर पर थोक वस्त्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष अमरचंद बेगानी ने सभी सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सदस्यों का स्वागत किया।

उन्होंने विशेषकर युवा पीढ़ी में राष्ट्र के प्रति समर्पण, जिम्मेदारी और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करे जो आवश्यक है। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को नुकसान पहुंचाने वाली विरोधी ताकतों के प्रति हमे सजग रहने की आवश्यकता है। एक व्यापारी होने के नाते हमारा कर्तव्य है कि हम देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करें और ईमानदारी से अपने व्यापार को करें।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष पंकज पोद्दार, विक्रम खेतावत, उमाशंकर कनोडिया, उपाध्यक्ष विवेक मोहता, सह सचिव सौरव कटारुका, कोषाध्यक्ष आशीष सिंघानिया मनोरंजन समिति के संयोजक गौरव काबरा, विक्रम जैन, विमल जैन ,विक्की जैन, विपुल जैन,वंशज लोहिया, प्रमोद सारस्वत, सुनील मोदी, बजरंग तोदी, सहित कई सदस्यगण उपस्थित थे।
