सीआइडी और रांची पुलिस की टीम झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय पहुंची, सचिव से हो रही पूछताछ

जेएसएससी कार्यालय पहुंची सीआईडी और रांची पुलिस की टीम ने सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ की। नौकरी खरीद-बिक्री मामले में आरोपियों के बयानों के आधार पर दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : सीआइडी और रांची पुलिस की टीम झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय पहुंची है। टीम आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ कर रही है। नौकरी बेचने और खरीदने मामले में अब तक पकड़े गए आरोपियों की गवाही के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। सीआइडी की टीम गोपनीय तरीके से दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। गौरतलब है कि जांच एजेंसी ने पूर्व में सचिव के निजी आवास पर छापेमारी की थी और वहां से मिले सुरागों के आधार पर ही आयोग के ऑफिस में छानबीन कर रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।