

नयी दिल्ली: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्यसभा सदस्य जॉन ब्रिटास ने सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी से 2026 में ‘जूनियर एसोसिएट’ (ग्राहक सहायता एवं विक्रय) की भर्ती में केरल के लिए कोई रिक्ति अधिसूचित नहीं किये जाने के फैसले की तत्काल समीक्षा करने की अपील की।





ब्रिटास ने सोमवार को एसबीआई चेयरमैन को लिखे पत्र में बैंक की 11 अगस्त, 2026 की अधिसूचना का हवाला दिया, जिसमें देशभर में ‘जूनियर एसोसिएट’ के 7,680 नियमित पदों की घोषणा की गई है, लेकिन केरल के लिए एक भी पद नहीं है।
