

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र मंगलवार को झारखंड की ओर बढ़ गया, जिससे कोलकाता और आस-पास के इलाकों में मौसम बेहतर होने की उम्मीद जगी है। एक दिन पहले शहर में लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि झारखंड की ओर बढ़ रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण पश्चिमी जिलों- पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, झाड़ग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर में बुधवार सुबह तक भारी बारिश होने के आसार हैं।





