Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक में 2482 Local Bank Officer पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

Manu Shrivastava
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bank of Baroda ने Local Bank Officer (LBO) के 2482 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 7 सितंबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता क्या है?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में Graduation की डिग्री होनी चाहिए। डिग्री Government of India, संबंधित सरकारी निकाय या AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी जरूरी है।

एक साल का अनुभव जरूरी

उम्मीदवार के पास किसी Scheduled Commercial Bank में Officer के रूप में कम से कम 1 वर्ष का Post-Qualification Experience होना चाहिए। बैंक RBI की Second Schedule में सूचीबद्ध होना चाहिए।

उम्र सीमा कितनी है?

Local Bank Officer पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कैसा होगा चयन प्रक्रिया?

उम्मीदवारों का चयन Online Test और आगे की चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। इसमें Psychometric Test और/या Interview भी शामिल हो सकता है। परीक्षा में उम्मीदवार की Banking Knowledge, General/Economic Awareness, Reasoning, Quantitative Aptitude और English Language की समझ परखी जाएगी।

120 सवालों की होगी ऑनलाइन परीक्षा

लिखित परीक्षा में कुल 120 प्रश्न 120 अंकों के होंगे और इसे पूरा करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। गलत उत्तर देने पर प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक का 0.25 हिस्सा काटा जाएगा। हालांकि, किसी प्रश्न को खाली छोड़ने पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

आवेदन शुल्क कितना है?

General, EWS और OBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹850 + Payment Gateway Charges है। वहीं SC, ST, PwBD, ESM/DESM और महिला उम्मीदवारों को ₹175 + Payment Gateway Charges का भुगतान करना होगा। शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा।

Bank of Baroda LBO Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले Bank of Baroda की आधिकारिक वेबसाइट खोलें। इसके बाद Careers सेक्शन में जाकर LBO Apply Online लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें। निर्धारित शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें और Confirmation Page डाउनलोड कर भविष्य के लिए उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।

Share This Article