सदर अस्पताल रांची पहुंची बिहार स्वास्थ्य समिति की टीम, जानें क्या हुआ

बिहार एनएचएम की उच्चस्तरीय टीम ने रांची सदर अस्पताल का दौरा कर आयुष्मान भारत और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की सेवाओं का जायजा लिया, व्यवस्थाओं की सराहना की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार की एक उच्चस्तरीय टीम ने गुरुवार को रांची स्थित सदर अस्पताल का भ्रमण कर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और आयुष्मान भारत योजना के तहत दी जा रही सेवाओं का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान टीम ने अस्पताल की कार्यप्रणाली और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की सराहना करते हुए बिहार में भी इन व्यवस्थाओं को लागू करने की मंशा जताई। दल में बिहार एनएचएम के अपर कार्यपालक निदेशक स्पर्श गुप्ता, विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कंचन कुमारी और क्षेत्रीय लेखा प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह शामिल थे। अस्पताल पहुंचने पर टीम ने सिविल सर्जन डॉ. अमरेंद्र प्रसाद, उपाधीक्षक डॉ. बिमलेश सिंह, डॉ. अखिलेश झा, डॉ. रचित भूषण और आयुष्मान समन्वयक आशीष रंजन के साथ बैठक की।

बिहार की टीम ने सदर अस्पताल में मरीजों को दी जा रही आयुष्मान सेवाओं, मानव संसाधन प्रबंधन, दवाओं की उपलब्धता और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चल रहे कार्यक्रमों की भी जानकारी ली। उन्होंने जमीनी स्तर पर सेवाओं के क्रियान्वयन को समझा और अस्पताल कर्मियों के साथ अनुभव साझा किए। अधिकारियों के अनुसार, इस अंतरराज्यीय भ्रमण का मुख्य उद्देश्य दोनों राज्यों के बीच बेहतर स्वास्थ्य प्रणालियों को साझा करना और स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाना है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।