राजधानी की अतिक्रमण मुक्त करने को गरजा निगम का बुलडोजर, जानें क्या हुई कार्रवाई

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची नगर निगम ने शहर को अतिक्रमण मुक्त करने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया। निगम की टीम ने गुरुवार 20 अगस्त को पीएचईडी चौक से बूटी मोड़ तक कड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी 3 स्थायी और 2 अन्य अनधिकृत संरचनाओं को बुलडोजर की मदद से हटा दिया। इस कार्रवाई से पूर्व सभी संबंधित अतिक्रमणकारियों को नियमानुसार नोटिस जारी किए गए थे।

इसके साथ ही, शहर के प्रमुख परमवीर अलबर्ट एक्का चौक पर दृश्यता बढ़ाने और यातायात सुचारू करने के लिए अवैध होर्डिंग्स और सालों पुराने अनुपयोगी ट्रैफिक बूथ को हटा दिया गया। वहीं, मेन रोड के चौड़ीकरण और पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए सड़क किनारे लगी वर्षों पुरानी लोहे की रेलिंग को काटकर हटाया गया है, जिससे अब पैदल चलने वालों और वाहनों के आवागमन के लिए अधिक जगह उपलब्ध होगी।

रांची नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर की सड़कों, फुटपाथों और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।