रांची के इन इलाकों में आज घंटों गुल रहेगी बिजली, निपटा लें जरूरी काम

रांची के कई इलाकों में शुक्रवार को बिजली कटौती रहेगी। एलटी केबल, यूटिलिटी शिफ्टिंग और आरडीएसएस कार्य के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में घंटों बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के कई इलाकों में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में पुराने एलटी नंगे तारों को हटाकर नए LT AB केबल लगाने का काम किया जाएगा। इसके अलावा कुछ जगहों पर यूटिलिटी शिफ्टिंग और आर.डी.एस.एस. से जुड़े काम भी होंगे। ऐसे में संबंधित इलाकों में रहने वाले लोग जरूरी काम पहले ही निपटा लें। चिड़ियाघर, मधुबन बिहार और चकला क्षेत्र में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, ओरमांझी के बूटी फीडर के तहत यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

इस दौरान बूटी मोड़, सैनिक कॉलोनी, डुमरदग्गा, शिवाजी नगर, महावीर नगर, हनुमान नगर, बसंत विहार, बच्चा जेल और आसपास के इलाकों में बिजली प्रभावित रहेगी। टाटीसिल्वे के अधीन प्लाण्डू फीडर के तहत बारू टोला (पुराना रामपुर) और रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने आर.डी.एस.एस. का काम किया जाएगा। इसके कारण रामपुर चौक के बाद के क्षेत्र के दो ट्रांसफॉर्मर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगे। वहीं, न्यू जगदीश नगर, लालगुटुवा, सुखदेव नगर काली मंदिर, न्यू शाहदेव नगर और कटहल मोड़ में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

बिजली विभाग की ओर से संबंधित इलाकों के लोगों से अपील है कि बिजली कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही पूरा कर लें। काम पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।